मुख्यपृष्ठग्लैमरफिल्मकार मोहित सूरी का ‘दिलकशी’ पर आया दिल

फिल्मकार मोहित सूरी का ‘दिलकशी’ पर आया दिल

सोम मिश्रा “शिवम”

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर मोहित सूरी ने आने वाली फिल्म दिलकशी पर खुलकर प्यार बरसाया है और इसे “एकदम असली रोमांटिक म्यूजिकल” बताया है। उनके मुताबिक, किसी भी प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करने के लिए इससे बेहतर ट्यून हो ही नहीं सकती। म्यूजिकल लव स्टोरीज़ से उनका पुराना रिश्ता रहा है, तो उनकी ये तारीफ फिल्म के लिए एक्स्ट्रा भरोसा और एक्साइटमेंट दोनों लेकर आती है।
इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मोहित सूरी ने लिखा कि इससे बेहतर किकस्टार्ट नहीं हो सकता—एक फ्रेश टैलेंट से भरी फिल्म, ऊपर से म्यूजिक ए. आर. रहमान का! बस, दिल खुश हो गया। उन्होंने डायरेक्टर लिजो जोस पेलिसरी और एक्टर्स अभय वर्मा और ज़हान कपूर को भी बधाई दी और साफ कहा, “अब इंतज़ार नहीं हो रहा दिलकशी का!” लिजो जोस पेल्लिस्सेरी के डायरेक्शन में बनी दिलकशी एक फ्रेश और यंग कास्ट के साथ एक दिल को छू लेने वाली रोमांटिक म्यूजिकल बनने जा रही है। इंडस्ट्री से भी इसे अच्छा खासा प्यार मिल रहा है। सिद्धार्थ, दीया मिर्ज़ा और राज अनादकट जैसे नाम भी इसकी तारीफ कर चुके हैं। हंसल मेहता और साहिल सहगल के प्रोडक्शन में बन रही ये ए.आर. रहमान वाला म्यूजिकल बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाला है और अभी से इसकी चर्चा जोरों पर है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर इस फिल्म को दर्शक कितना प्यार लुटाते हैं।

अन्य समाचार