मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मैं ऐसा नहीं करूंगा'

‘मैं ऐसा नहीं करूंगा’

अनुपम खेर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। लंबे करियर में अलग-अलग किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अनुपम खेर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें कई बार हेयर ट्रांसप्लांट कराने के ऑफर मिले, लेकिन हर बार उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कई हेयर ट्रांसप्लांट कंपनियां और डॉक्टर उन्हें इसके लिए पैसे देने को तैयार थे, ताकि वह अपना ट्रांसप्लांट करा लें। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह पैसे लेकर ऐसा कभी नहीं करेंगे, क्योंकि इससे उनकी असली पहचान बदल जाएगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह हर हेयर ट्रांसप्लांट कंपनी का ‘ड्रीम’ हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस मौके को स्वीकार नहीं किया।

अन्य समाचार