-60 मेधावियों के दल ने किया पांच दिवसीय भ्रमण
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
कुशनगरी सुल्तानपुर के साठ सदस्यीय मेधावी छात्रों का दल शांतिकुंज, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार व आईआईटी रुड़की का पांच दिवसीय भ्रमण कर शुक्रवार को वापस लौट आया।
समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के राजकीय विद्यालयों से चयनित साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदेश के बाहर चयनित शिक्षण संस्थानों में रमन के लिए निर्देशित किया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह तथा जिला समन्वय अखिलेश पांडे द्वारा नोडल अधिकारी शैलेंद्र चतुर्वेदी तथा नोडल संगीता गुप्ता के नेतृत्व में १६ मार्च को केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के प्रांगण से प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह तथा जिला संबंधित अखिलेश पांडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया गया। भ्रमण दल ने शांतिकुंज तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के परिसर का भ्रमण किया तथा वहां की गतिविधियों और उच्च शिक्षा के नवीनतम अवसरों से अवगत हुए। साथ ही आईआईटी रुड़की पहुंचकर सेंट्रल लाइब्रेरी, मुख्य भवन, कंप्यूटर आदि प्रयोगशालाओ तथा एलबीएस स्पोर्ट्स ग्राउंड का भ्रमण कर ख्यातिप्राप्त उच्च संस्थान की गतिविधियों, नई प्रौद्योगिकी और अनुसंधानों से अवगत हुए। यात्रा प्रभारी शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सभी सदस्यों ने भ्रमण में उत्साह तथा पूर्ण जिज्ञासा के साथ प्रतिभा किया और उच्च शैक्षिक संस्थानों की क्रियाकलाप और उत्तराखंड प्रदेश की संस्कृति से अवगत होकर लाभ प्राप्त किया। इस भ्रमण दल में अन्य मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाएं दिलीप यादव, कविता पांडे, इंदू मौर्य तथा रीतू सिंह सम्मिलित रही और एक्सपोजर विजिट को अपने कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराया।
