मुख्यपृष्ठधर्म विशेषज्वाला वाली माता

ज्वाला वाली माता

शीतल अवस्थी

हिमाचल स्थित ज्वाला मंदिर ५१ शक्तिपीठों में सबसे ऊपर है। इसकी मान्यता यह है कि जब भगवान शंकर मां सती को कंधे पर उठाकर घूम रहे थे तो माता की जीभ यहीं गिर पड़ी थी। इस मंदिर की खोज पांडवों ने की थी। हजारों साल पुराने मां ज्वाला देवी के मंदिर में जो ९ ज्वालाएं प्रज्वलित हैं, वो ९ देवियां महाकाली, महालक्ष्मी, सरस्वती, अन्नपूर्णा, चंडी, विंध्यवासिनी, हिंगलाज भवानी, अम्बिका और अंजना देवी के ही स्वरूप हैं। कहते हैं कि सतयुग में महाकाली के परम भक्त राजा भूमिचंद ने स्वप्न से प्रेरित होकर यह भव्य मंदिर बनवाया था, जो भी सच्चे मन से इस रहस्यमयी मंदिर के दर्शन के लिए आता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

अन्य समाचार