मुख्यपृष्ठनए समाचारमलेरिया और डेंगू से डरी मनपा! ... बीमारियों के नियंत्रण के लिए मनपा...

मलेरिया और डेंगू से डरी मनपा! … बीमारियों के नियंत्रण के लिए मनपा आयुक्त का फरमान

अधिकारियों पर अनदेखी पड़ेगी भारी, कार्रवाई के निर्देश
धीरेंद्र उपाध्याय / मुंबई
मुंबई में मानसून के दौरान डेंगू और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां बहुत तेजी से पैâलती हैं, जो कई बार कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं। ऐसे में मानसून से पहले यानी १५ मई तक मानसूनी बीमारियों के लिए जिम्मेदार मच्छर और अन्य कारणों का पता लगाकर उसका खात्मा करने के लिए संबंधित सभी मशीनरी के एक साथ आकर काम करने का आदेश मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने कल दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनके फरमान की अनदेखी होने पर संबंधितों पर कठोर कार्रवाई होगी। ऐसे में मनपा आयुक्त की चेतावनी से डरे स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी काम पर लग गए हैं।
मनपा आयुक्त व प्रशासक भूषण गगरानी की अध्यक्षता में कल विभिन्न सरकारी, अर्ध सरकारी, यंत्रणा में शामिल मच्छर उन्मूलन समिति की बैठक में समीक्षा की गई। बैठक मेंं कहा गया कि मुंबई में कुछ विभाग डेंगू और मलेरिया के लिए हॉटस्पॉट साबित हो सकते हैं। इसके तहत विभागीय स्तर पर व्हॉट्सऐप ग्रुप तैयार करके विभागों में संबंधित यंत्रणाओं को उसमें शामिल किया जाए। इस बीच अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुधाकर शिंदे ने आदेश दिया कि विभिन्न यंत्रणा मनपा के संयुक्त अभियान से मच्छर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को पूरा करें। पारंपरिक विकास ध्येय ३.३ के अनुसार, २०३० तक मुंबई से मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्ष शाह ने कहा कि पिछले साल मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए इस साल और अधिक प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।
मच्छर उन्मूलन के लिए किए जा रहे उपाय
कीटनाशक अधिकारी चेतन चौबल ने कहा कि मच्छर उन्मूलन के लिए उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में मानसून पूर्व कार्यों में मच्छरों की रोकथाम के लिए ६७ विभिन्न सरकारी और अर्ध सरकारी परिसरोंं में कुल २९ हजार १९ पानी की टंकियां हैं। इनमें से २२ हजार ५६८ पानी की टंकियों में मच्छरों से बचाव के लिए कार्रवाई कर ली गई हैं, जबकि ६ हजार ४५१ पानी की टंकियों पर उपाय लंबित हैं।
मच्छरों के प्रजनन स्थल की संयुक्त खोज अभियान
मुंबई में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की समय पर रोकथाम के लिए सभी प्रणालियों की संयुक्त भागीदारी अपेक्षित है। मानसून पूर्व कार्यों में मनपा आयुक्त ने मच्छरों के प्रजनन वाले स्थानों की संयुक्त खोज अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है।
सोसायटियों को दिए गए निर्देश
सोसायटियों में जाकर जांच करने के साथ ही पदाधिकारियों को मलेरिया और डेंगू प्रतिबंधात्मक उपाय किए जाने की सूचना दी गई है। इसके साथ ही निर्माण स्थलों पर स्वयंसेवकों की मदद से कीटनाशक छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। झोपड़पट्टीवासियों से पानी की टंकी ढक कर रखने का सुझाव दिया गया है।

अन्य समाचार