अमिताभ श्रीवास्तव
जल्लाद वह होता है, जो मृत्युदंड पाए लोगों को फांसी देता है। फांसी ही नहीं, बल्कि मृत्युदंड जिस प्रकार से दिया गया हो, उसे उसके अंजाम तक पहुंचाता है। यह कोई आसान काम नहीं होता, बल्कि इतनी हिम्मत का काम होता है, जिसे सामान्य व्यक्ति कर ही नहीं सकता। वैसे जल्लाद भी होता तो आखिर मनुष्य ही है, लिहाजा उसकी भावनाएं भी मर रहे व्यक्ति को देख उमड़ती ही हैं। उसका दिल दहल ही जाता है। अब देखिये न, एक ऐसा ही जल्लाद है, जिसने अपनी ८८ वर्ष की उम्र में आकर जो बताया वो बेहद सनसनीखेज था। यहां तक कि उसने मौत की सजा के पीछे की वो पोल भी खोल दी, जिसे राजनेता छिपा कर रखते हैं और सत्ता हथियाने का काम करते हैं। रॉन मैकएंड्रू नाम है उस जल्लाद का। जो अब सेवानिवृत्त हो चुका है, मगर अभी भी खौफ में जीता है। था तो वह भी पूर्व जल्लादों की तरह, मगर अपने अतीत की भयानक मौतों को देखकर अब उसे थेरेपी की जरूरत है। १९७९ में काम की तलाश में निकले इस व्यक्ति को अगले दस वर्षों में कई बड़े पदों पर नौकरी मिल गई। वह फ्लोरिडा की सबसे बड़ी जेलों का प्रभारी बनाया गया और १९९६ में उसे फ्लोरिडा के सबसे बड़े स्टेट जेल में भेज दिया गया। यहां उसने जिन मौत की सजा पाए लोगों को दंड दिया उसने उसके मस्तिष्क को हिला दिया। करंट वाली कुर्सी से मौत के घाट उतारने का काम करते हुए एकदिन एक वैâदी को जब दंड दिया गया तो वो धू-धू कर जलने लगा। यह देख वो लगभग पागल हो गया। उसने तुरंत इस सेवा से मुक्ति का निवेदन कर डाला। आज अपने अतीत की बात करते हुए उसने बताया कि इन दिनों यहां मौत देने के आंकड़े बढ़ जाएंगे, क्योंकि चुनाव होने वाले हैं। गवर्नर लोकप्रियता के लिए मृत्युदंड को राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इसे फांसी कहते हैं, लेकिन मेरे पास इससे बेहतर नाम है। यह पूर्व नियोजित, औपचारिक, राजनीतिक हत्या है। बस इतना ही है।
और घर से चीजें गायब होने लगीं…
आपके देखते ही देखते यदि घर से चीजें गायब होने लगें तो इसे आप क्या कहेंगे? निश्चित ही कोई है, जो गायब कर रहा है और वो जो कोई है न दिख रहा हो तो कहेंगे कहीं कोई भूत तो नहीं! जी हां, ये मामला भी ऐसा ही कुछ है, जो लड़की भूत वगैरह को मानती नहीं, अब उसे ऐसा कुछ लगने लगा है। क्योंकि उसकी आंखों के सामने से चीजें अपनेआप गायब हो गई। फिल्म एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर साहिबा बाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने साथ हो रही अजीबोगरीब घटना का जिक्र किया है। साहिबा बाली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया था। सेल्फी वीडियो बनाते हुए साहिबा ने पैंâस को बताया कि उनके साथ घर में अजीब सी चीजें हो रही है…कुछ चीजें गायब हुई हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्होंने टेबल पर मिस्र से लाए हुए खजूर, मकबरा, क्रिस्टल और कुछ ज्वेलरी रखे हुए थे। एक्ट्रेस ने आगे बताया है कि टेबल से अपने आप ही मकबरा और क्रिस्टल गायब हो चुके हैं। साथ ही साहिबा ने ये भी बताया है कि मकबरा मौत को दर्शाता है और क्रिस्टल का सीधा-सीधा मतलब पिरामिड से होता है। बता दें कि इस वीडियो को साहिबा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया था। इस वजह से २४ घंटे बाद वो वीडियो अपने आप इंस्टाग्राम से हट चुका है। है न मजेदार मामला। फिलहाल, उन्होंने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी, जिससे पता चले कि आखिर बाद में क्या हुआ? यह भी संदेह किया जाना चाहिए कि सब पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)