मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : कब होगी  रिंकू की शादी?

आउट ऑफ पवेलियन : कब होगी  रिंकू की शादी?

अमिताभ श्रीवास्तव

एकबार फिर टीम इंडिया के खिलाड़ी Eिरकू सिंह की शादी टल गई है और अब कब होगी यह कोई नहीं जानता, यहां तक कि उनके घरवाले भी नहीं जानते कि शादी कब होगी? या कौनसी तारीख तय करें । जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और टी-२० वर्ल्ड कप चैंपियन Eिरकू सिंह की शादी अनिश्चित काल के लिए टल चुकी है। Eिरकू की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से पिछले साल ही सगाई हुई थी, लेकिन अलग-अलग वजहों से शादी में देरी हो रही है। अब इस मामले में प्रिया सरोज के पिता और यूपी के विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि फिलहाल शादी की तारीख तय नहीं हुई है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने खुद कहा कि अभी Eिरकू के पिता का निधन हुआ है इसलिए दोनों परिवारों को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। कुछ समय बीत जाने के बाद दोनों परिवार बैठकर शादी की तारीख पर चर्चा करेंगे। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि Eिरकू सिंह का परिवार जब चाहे तब शादी तय कर सकता है, उनकी तरफ से शादी की सारी तैयारियां पूरी हैं और परिवार रिश्ते को लेकर खुश है। दोनों की शादी इसी वर्ष होगी, यह जरूर बताया गया है । बता दें कि बेहद साधारण और गरीब बैकग्राउंड से आकर Eिरकू सिंह ने पहले आईपीएल और फिर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई और वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य माने जाते हैं। दूसरी ओर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज २०२४ के लोकसभा चुनाव में पहली बार समाजवादी पार्टी के टिकट से सांसद बनीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार के सांसद रहे हैं और वर्तमान में विधायक हैं।
वो मुर्दा घर में
वैâसे जिंदा हो गया?
कभी-कभी ऐसे मामले देखने में आ जाते हैं जो ना केवल चौंका देते हैं, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं कि हमारी यह वैâसी व्यवस्था है जहां पता ही नहीं चलता कि कौन मार गया है या कौन जिंदा है। अब देखिए न एक ऐसा सनसनीखेज मामला आया है, जिसमें एक युवक मुर्दा घर में जिंदा हो गया। उसे चीर ही देते यदि उसको होश नहीं आया होता। जी हां, मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां डॉक्टरों की लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, २० वर्षीय जॉन पार्टी को डॉक्टरों ने बिना सही जांच के मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब मुर्दाघर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जैसे ही युवक को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया, थोड़ी देर बाद उसके शरीर में हरकत होने लगी. होश आने पर वह पूरी तरह घबरा गया और नग्न अवस्था में ही मुर्दाघर से बाहर भागने लगा। उसे इस हालत में देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज, परिजन और स्टाफ सबके बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर कोई ये देखकर दंग रह गया कि जिसे मृत घोषित किया गया था, वो जिंदा वैâसे हो गया। दरअसल, जॉन पार्टी हुजमील क्षेत्र का रहने वाला है और वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। ११ मार्च को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जल्दबाजी में उसे मृत घोषित कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि बिना गहराई से जांच किए ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

अन्य समाचार