मुख्यपृष्ठनए समाचारघाटकोपर में शिंदे गुट का ‘दंगल'!

घाटकोपर में शिंदे गुट का ‘दंगल’!

-दो नेता भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे
-एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में शिंदे गुट के भीतर लगातार बढ़ती गुटबाजी और विवाद अब खुले टकराव का रूप लेते दिखाई दे रहे हैं। डोंबिवली में गुट से जुड़े नगरसेवक पर डॉक्टर से मारपीट के आरोपों का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब मुंबई के घाटकोपर में शिंदे गुट के दो प्रमुख नेताओं के बीच हुई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आने से संगठन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है।
जानकारी के अनुसार, घाटकोपर- पूर्व के वॉर्ड क्रमांक १२५ के नगरसेवक सुरेश आवले और शिंदे गुट के विधानसभा प्रमुख यशवंत मोरे के बीच कार्यालय के बाहर तीखा विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और दोनों नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी वैâमरे में वैâद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच पिछले कुछ समय से संगठनात्मक नियुक्तियों और स्थानीय राजनीतिक वर्चस्व को लेकर तनाव चल रहा था। चर्चा है कि इसी नाराजगी के चलते यशवंत मोरे, सुरेश आवले से जवाब मांगने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
गुट नेताओं की आए दिन की हरकतों पर उठे सवाल
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शिंदे गुट की आंतरिक स्थिति पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले डोंबिवली में डॉक्टर से मारपीट का मामला और अब घाटकोपर में गुट के दो नेताओं के बीच सार्वजनिक मारपीट ने विपक्ष को सरकार और शिंदे गुट पर हमला बोलने का अवसर दे दिया है। हालांकि, इस घटना के कारणों को लेकर अभी तक गुट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अन्य समाचार