सामना संवाददाता / जौनपुर
बदलापुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय, बदलापुर खुर्द में भारतीय रेल वित्त निगम द्वारा अपनी CSR (कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व )एवं वीर इंद्रा सोसल ग्रुप एनजीओ और आईआरएफसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार दुबे की पहल के तहत 166 छात्राओं में स्वास्थ्य और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए फिट गर्ल्स -फिट इंडिया के अंतर्गत खेल सामग्री और ट्रैक सूट, आदि का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेल भूमि विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक ओमप्रकाश यादव (IRAS)के द्वारा खेलकूद सामग्री किट, जूते -मोज़े आदि का वितरण किया गया।खेल सामग्री व किट पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा की किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार वहाँ के सुसंस्कृत और शिक्षित नागरिक होते हैं। शिक्षा से ही उन्नति सम्भव है क्योंकि शिक्षा प्रगति, उत्पादन, विकास और स्वास्थ्य मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा की आज का समय बेटिओं के लिए अवसरों से भरा हुआ है, जिनके उत्थान लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएँ संचालित की जा रही है। सरकार की मंशा है की ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियां किसी से पीछे न्यू रह जाय इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम को शुरू किया गया। प्रदेशिय महामंत्री /जिलाध्यक्ष जौनपुर अनिल यादव ने कहा की लक्ष्य तय कर यदि लग्न से कार्य किया जाय तो सफलता निश्चित है। सत्यदेव सिंह, प्रदेशीय अध्यक्ष, पेंशनर एसोसिएशन ने कहा की छोटे बच्चों में विकास की असीमित सम्भावनाए होती है, इसीलिए शैक्षिक क्रम में बेसिक शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित मौर्या, पूर्व प्रधानाध्यापक ने की। कार्यक्रम में जगदीश यादव, हरिनाथ, अनिल सिंह, उमेश मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, मंत्री राय साहब, राधे श्याम चौरसिया, चन्द्र प्रकाश, लाल बहादुर, सुभाष,कमलेश यादव, मनोज, सूरज, व्यायाम शिक्षक अमर बहादुर, जय प्रकाश, प्रधान, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष गौरव, आलोक यादव, मन्त्री (अटेवा ), लाल बहादुर यादव, मुकेशनिषाद एडवोकेट, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ विजय, वीरसेन यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान पप्पी सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबा दीन निषाद ने किया। अंत में आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता ने किया।
