सामना संवाददाता / मुंबई
कर्मवीर दादासाहेब वाघ एवं शांताबाई वाघ के सुपुत्र, महाराष्ट्र राज्य के अनुसूचित जाती व अनुसूचित जमाती आयोग के पूर्व सचिव मुंबई विद्यापीठ इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. संदेश वाघ सर को महाराष्ट्र शासन का सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग की ओर से दिया जाने वाला राज्यस्तरीय डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाजभूषण पुरस्कार घोषित किया गया है। आंबेडकरवादी मोमेंट में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार उनको दिया जा रहा है।
डॉ. वाघ सर ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, बौध्द धम्म एवं इतिहास इन विषयों पर इंग्लिश, मराठी एवं हिंदी इन भाषाओं में अनेक पुस्तके लिखी हैं। उन्होंने फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, इटली, मलेशिया, सिंगापुर, मॉरिशस, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका इन देशों में आयोजित आंतरराष्ट्रीय परिषदों में प्रतिनिधित्व किया है। वे भारत सरकार के आयसीएसएसआर इस संस्थान के पश्चिम भारत के समन्वयक हैं। डॉ. संदेश वाघ सर अपने मानव कल्याण की भावना की वजह से सभी के दिलों में राज कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र शासन के अंतरजातीय विवाह कायदा मसौदा समिति, आकस्मिकता योजना समिती एवं महात्मा फुले लेखन प्रकाशन समिती में भी सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
महाराष्ट्र शासन के प्रतिष्ठित बाबासाहेब आंबेडकर समाजभूषण पुरस्कार डॉ. संदेश वाघ सर को दिये जाने की घोषणा होते ही सामाजिक मोमेंट के कार्यकर्ताओं में आनंद का वातावरण है। वास्तव में असंख्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उनकी वजह से रोजी रोटी मिली है। स्वाभिमान एवं स्पष्टवादी होने के साथ ही उनके हृदय में सभी के लिए दया भरी हुई है। वर्तमान में मानव कल्याण करने वाला उनके जैसा व्यक्तित्व शायद ही कोई हो।