मुख्यपृष्ठनए समाचारताला तोड़कर गहने और शैक्षिक प्रमाण पत्र ले उड़े चोर

ताला तोड़कर गहने और शैक्षिक प्रमाण पत्र ले उड़े चोर

राजेश सरकार / प्रयागराज

शहर से लगे नैनी के इंडस्ट्रियल एरिया में शिक्षक के घर में चोरी की एक घटना उजागर हुई है। यहां चोरों ने ताला तोड़कर गहने और महत्वपूर्ण शैक्षिक प्रमाण पत्र चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र थाना के महुवारी गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया है कि में उनके बगल वाले घर में उनके छोटे भाई अनिकेत सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार मुंह अंधेरे करीब 2:45 बजे तीन व्यक्ति मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। फिर अंदर के सभी ताले तोड़कर घर में रखे गहने और शैक्षिक प्रमाण पत्र चोरी कर लिए। पुलिस से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अन्य समाचार