मुख्यपृष्ठनए समाचारउत्तराखंड सरकार नहीं दे रही व्यवस्था ...कराह रहे कैदी! ...जेलों में सोने...

उत्तराखंड सरकार नहीं दे रही व्यवस्था …कराह रहे कैदी! …जेलों में सोने तक के लिए नहीं मिल रही जगह

सामना संवाददाता / देहरादून
उत्तराखंड की जेलों में कैदियों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। राज्य की भाजपा सरकार उन्हें सही व्यवस्था नहीं दे पा रही है। जेल प्रशासन को बंदियों के खाने और रहने की व्यवस्था करने में पसीने छूट रहे हैं। दूसरी तरफ बंदियों को जेल में सोने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। वैâदियों ने जेल में हो रही समस्याओं को कई बार अदालत के सामने उठाया है। इसके बावजूद वैâदियों के लिए उचित व्यवस्था नहीं दी जा सकी है। बता दें कि उत्तराखंड में चार बड़ी जेलों का संचालन होता है। हरिद्वार, देहरादून, उधनसिंह नगर और टिहरी जेल में क्षमता से दो गुना अधिक बंदी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बंदियों की भीड़ के कारण जेलों की व्यवस्था चरमरा गई है। सजायाफ्ता मुजरिमों के मुकाबले ट्रायल वाले बंदियों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने बताया कि समस्या को देखते हुए शासन की ओर से नई जेल बनाने का प्रस्ताव है। बजट का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद नई जेल बनाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।

अन्य समाचार