मुख्यपृष्ठखेलवायरल न्यूज :  बेस्ट फुटबॉलर कौन ... रूनी या नेमार

वायरल न्यूज :  बेस्ट फुटबॉलर कौन … रूनी या नेमार

एम एम एस

खेल की दुनिया में दिग्गजों के बीच ‘कौन बेहतर है’ की बहस कोई नई बात नहीं है। सालों तक फुटबॉल पैंâस लियोनेल मेसी की कलात्मकता और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फुर्ती को लेकर आपस में भिड़ते रहे हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक नई और दिलचस्प जंग छिड़ गई है। यह ताजा विवाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर वेन रूनी और ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार को लेकर है, जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।
पॉडकास्ट के एक बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
जिन लोगों को लग रहा है कि रूनी और नेमार के करियर में तो कोई सीधा संबंध नहीं है तो आखिर यह बहस शुरू कहां से हुई, उन्हें बता दें कि इसकी जड़ में वेन रूनी का एक हालिया बयान है। दरअसल, ‘द ओवरलैप’ पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान वेन रूनी ने नेमार को मेसी और रोनाल्डो की लीग में रखने से साफ इनकार कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, रूनी ने यह भी कह दिया कि वह नेमार को कभी ‘टॉप टॉप प्लेयर’ नहीं मानते। रूनी की इसी बेबाक टिप्पणी के बाद पैंâस के बीच यह बहस तेज हो गई कि आखिर नेमार और रूनी में से असली बॉस कौन है।
क्या मेसी और रोनाल्डो को पछाड़ सकते थे नेमार?
पिछले कई सालों से फुटबॉल जगत में नेमार को मेसी और रोनाल्डो के बाद पिछली पीढ़ी का तीसरा सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता रहा है। अपनी शानदार स्किल्स, गोल करने की अचूक क्षमता और सटीक पासिंग के दम पर नेमार ने अपने सुनहरे दौर में पूरी दुनिया का दिल जीता। हालांकि, चोटों और विवादों से घिरे रहने के कारण नेमार कभी अपनी उस पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाए, जिसकी उनसे उम्मीद थी।
कई खेल पंडित मानते हैं कि अगर चीजें सही रहतीं तो वह अपने प्राइम में मेसी और रोनाल्डो को भी पीछे छोड़कर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते थे।
आंकड़ों ने बताया, कौन है फुटबॉल का असली बॉस
जब बात इन दोनों दिग्गजों के आंकड़ों की आती है तो तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाती है और यहां नेमार, वेन रूनी को मीलों पीछे छोड़ देते हैं। नेमार ने अब तक अपने क्लब और देश के लिए ७५० से अधिक मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने ४०० से ज्यादा गोल दागे हैं और २५० से अधिक असिस्ट किए हैं। दूसरी तरफ, वेन रूनी ने अपने पूरे करियर में ८०० से ज्यादा मैच खेलकर ३५० से अधिक गोल किए और १७० से ज्यादा असिस्ट दिए। इसमें कोई दो राय नहीं कि रूनी फुटबॉल के एक महान लेजेंड हैं, लेकिन जब बात नंबर गेम की आती है तो नेमार ने रूनी को स्पष्ट रूप से पछाड़ दिया है।

अन्य समाचार