सामना संवाददाता / मुंबई
Zee Zest Unlimit Awards 2026 का चौथा संस्करण शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ, जिसमें देश के फूड और लाइफस्टाइल इकोसिस्टम से जुड़े कई प्रभावशाली नाम एक साथ आए। मुंबई के Taj Santacruz में आयोजित इस शाम ने विविध श्रेणियों में नवाचार, रचनात्मकता और उत्कृष्टता का जश्न मनाया और इस मंच को भारत के सबसे विश्वसनीय उद्योग सम्मानों में से एक के रूप में और मजबूत किया।
इस वर्ष की थीम ‘रेडिफाइनिंग एक्सीलेंस’ के अनुरूप, अवॉर्ड्स ने उन अवां-गार्द रेस्टोरेंट्स, बार्स, कॅफे, स्पिरिट ब्रांड्स, हॉस्पिटॅलिटी कॉन्सेप्ट्स, एक्सपीरिएंशियल डाइनिंग फॉर्मेट्स और कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया, जो भारत के सांस्कृतिक और क्यूलिनरी परिदृश्य को नये आयाम दे रहे हैं।
इस खास शाम में उद्योग के दिग्गजों, रचनात्मक नेताओं और सांस्कृतिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मनोरंजन जगत से जुड़े प्रमुख नामों में शालिनी पांडे, मधुरिमा तुली, करण टैकर, अवनीत कौर, हरलीन सेठी और अरमान जैन ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। समारोह में क्यूलिनरी जगत की बेहतरीन प्रतिभाओं को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया और उनके कौशल, निरंतरता और नवाचार की सराहना की गई।
Zee Zest Unlimit Awards 2026 को एक सशक्त जूरी का समर्थन प्राप्त था, जिसमें प्रसिद्ध फूड क्रिटिक रश्मी उदय सिंह, रेस्टोरेंट उद्यमी एडी सिंह, शेफ डोमा वांग, राहुल अकरकर, अजय चोपड़ा और करिश्मा सखरानी, फूड इतिहासकार सदफ हुसैन, फूड राइटर्स प्रिया गणपति और रुखसाना कपाड़िया, तथा मिक्सोलॉजिस्ट नितिन तिवारी सहित कई विशेषज्ञ शामिल थे। उनके विविध अनुभव और उच्च मानकों ने सुनिश्चित किया कि हर विजेता का चयन गुणवत्ता, मौलिकता और सांस्कृतिक संदर्भ के संतुलन के साथ किया जाए।
