मुख्यपृष्ठसमाचारमनपा आयुक्त के बंगले पर ४.५६ लाख टैक्स है बकाया!

मनपा आयुक्त के बंगले पर ४.५६ लाख टैक्स है बकाया!

-१४ साल से नहीं चुकाया गया है कर

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई मनपा प्रशासन के कर निर्धारण एवं संकलन विभाग ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन मनपा आयुक्त के बंगले पर पिछले १४ साल का ४.५६ लाख रुपए का टैक्स बयाया है। इसका खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मनपा द्वारा दी गई जानकारी से हुआ है।
आरटीआई कार्यकर्ता गलगली ने २९ दिसंबर, २०२३ को आयुक्त कार्यालय में आवेदन किया था और मनपा आयुक्त के पिछले ५ वर्षों से अपने बंगले में बिजली आदि सुविधाओं के लिए किए गए खर्च की जानकारी देते हुए माहवार कुल बिजली खपत, उपयोग की जानकारी मांगी थी। गलगली का आवेदन आयुक्त कार्यालय द्वारा डी विभाग के जल विभाग में दिया गया था। जल विभाग ने आवेदन को कर निर्धारण एवं संकलन विभाग को भेजा। ५ जून २०२४ तक की दी गई जानकारी में १ अप्रैल २०१० से ३१ मार्च २०२३ तक ३.८९ लाख रुपए टैक्स बकाया है। साथ हीr १ अप्रैल २०२३ से ३१ मार्च २०२४ तक का वर्तमान बिल का बकाया ६७,२७८ रुपए है। इसमें सामान्य कर एवं जल कर सम्मिलित है। खास बात यह है कि बिना वॉटर मीटर के पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। गलगली के मुताबिक पानी के मीटर लगाना जरूरी है। कमिश्नर हो या आम नागरिक सभी को समय पर टैक्स जमा करना अनिवार्य है।

अन्य समाचार