मुख्यपृष्ठग्लैमर‘हम खूब लड़ते थे'

‘हम खूब लड़ते थे’

एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने गणेशोत्सव से जुड़ी अपनी बचपन की यादें साझा की हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वैâसे उनके घर में गणेश चतुर्थी के दौरान मंजीरे बजाने के लिए उनके भाई-बहनों के बीच लड़ाई होती थी। बप्पा को लेकर एक्ट्रेस सई मांजरेकर ने भी ऐसा ही दिलचस्प किस्सा सुनाया। एक्ट्रेस ने बचपन की प्यारी सी कहानी बताई। कहा, ‘गणेशोत्सव से जुड़ी बहुत सारी यादें हैं। हमारे घर में ‘मंजीरे’ थे, मराठी में इसे ‘जंजे’ कहते हैं। इसे आरती के दौरान बजाया जाता है। हम ८-९ भाई-बहन थे, लेकिन मंजीरे सिर्फ ५ थे, इसलिए हम हमेशा उनके लिए लड़ते थे और जिन तीन को यह नहीं मिलता था, उन्हें ताली बजानी पड़ती थी। इसलिए हम खूब लड़ते थे।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें गणेश चतुर्थी के १० दिनों के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद है, जब घर में हमेशा लोग होते हैं और वे हंसते-खेलते हैं और स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं। सई ने अपनी बातों में गणेश चतुर्थी के महत्व और परिवार के साथ बिताए गए समय की महत्ता को उजागर किया है।

अन्य समाचार