मुख्यपृष्ठनए समाचारबिहार में चुनावी शोर के बीच बच्ची की मार्मिक अपील... `इमारत बनवा...

बिहार में चुनावी शोर के बीच बच्ची की मार्मिक अपील… `इमारत बनवा दो सरकार, पढ़ाई में बहुत तकलीफ होती है!’

-मासूम छात्रा ने खोली बिहार के शिक्षा व्यवस्था की पोल

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राज्य की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक छोटी-सी बच्ची नम आंखों से बिहार की सरकार से एक सरकारी स्कूल की इमारत बनाने की गुहार लगा रही है, ताकि धूप और बारिश में उनकी पढ़ाई बाधित न हो। खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर यह बच्ची दर्द भरी आवाज में कहती है, बहुत दिक्कत होती है। बिल्डिंग बना दें, पढ़ने में बहुत तकलीफ होती है। बारिश में इधर-उधर भागना पड़ता है। धूप में भी भागना पड़ता है।
यह बच्ची आगे कहती है, `बारिश होती है तो घर चले जाते हैं। बिल्डिंग बना दो। स्कूल बना दें। वायरल हो रहा यह वीडियो बिहार में शिक्षा व्यवस्था की कड़वी सच्चाई को सामने लाता है, जहां बच्चे बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ने को मजबूर हैं। एक
`एक्स’ हैंडल पर यह वीडियो शेयर कर यूजर ने वैâप्शन में लिखा है, `सुनिए इस लड़की को, एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई के उसके संघर्षों को, जहां न तो ढंग की इमारत है और न ही शौचालय। बच्ची की आवाज में जो दर्द है, वो लोगों का दिल तोड़ रहा है। इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,`राजनीति छोड़ो, ये दर्द सच्चा है। बच्चों को सीखने के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। दूसरे ने कहा, इस लड़की की बात सुनकर मुझे रोना आ गया। शर्म आनी चाहिए इस निकम्मी सरकार पर, ये आपकी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की खोखली बातों को दिखाता है, जब आप एक स्कूल की इमारत भी नहीं बना सकते। इसी तरह लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।

अन्य समाचार