मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमुंबई में ‘पोटली में चांद’ पर भव्य साहित्यिक विमर्श और कवि सम्मेलन...

मुंबई में ‘पोटली में चांद’ पर भव्य साहित्यिक विमर्श और कवि सम्मेलन कल, प्रो. बद्री नारायण होंगे मुख्य अतिथि

बिपिन गुप्ता / मुंबई

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (NGMA), मुंबई और सृष्टि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 28 जून 2026 को एक भव्य साहित्यिक आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रख्यात कवि असलम हसन के सद्यः प्रकाशित कविता संग्रह ‘पोटली में चाँद’ पर केंद्रित “साहित्यिक विमर्श सह कवि सम्मेलन” होगा।
सृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह गरिमामयी समारोह रविवार शाम 4:30 बजे से कोवासजी जहांगीर पब्लिक हॉल (एल्फिंस्टन कॉलेज के पास), महात्मा गांधी रोड, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS), मुंबई के कुलपति प्रो. बद्री नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पुस्तक पर चर्चा के लिए आमंत्रित वक्ताओं में साहित्य जगत के जाने-माने हस्ताक्षर—बोधिसत्व, हरि मृदुल और देवमणि पांडेय शामिल हैं।
समारोह का एक विशेष आकर्षण प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक श्री सरोज सुमन द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली संगीतमय काव्य प्रस्तुति होगी, जो श्रोताओं को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन जाने-माने मंच संचालक रवि यादव करेंगे।
सृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन गुप्ता ने मुंबई के सभी कला और साहित्य प्रेमियों सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण
कार्यक्रम: असलम हसन के कविता संग्रह ‘पोटली में चांद’ पर साहित्यिक विमर्श सह कवि सम्मेलन
दिनांक एवं समय: रविवार, 28 जून 2026, शाम 4:30 बजे से
स्थान: कोवासजी जहांगीर पब्लिक हॉल, सर कोवासजी, महात्मा गांधी रोड, एल्फिंस्टन कॉलेज के पास, मुंबई – 400032
मुख्य अतिथि: प्रो. बद्री नारायण (कुलपति, TISS मुंबई)
आयोजक: राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, मुंबई एवं सृष्टि फाउंडेशन
अधिक जानकारी एवं निमंत्रक:
बिपिन गुप्ता
अध्यक्ष, सृष्टि फाउंडेशन
संपर्क: 7021311973 / 7738892020

अन्य समाचार