मुख्यपृष्ठअपराधबंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव

बंद मकान में मिला बुजुर्ग का शव

राजेश सरकार / प्रयागराज

यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा चौराहे के समीप शनिवार को एक बंद मकान के अंदर एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कई दिनों से मकान से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। मकान अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश किया, जहां एक कमरे में बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव से तरल पदार्थ और रक्त का रिसाव भी हो रहा था। पुलिस के अनुसार, मृतक की कोई संतान नहीं थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह पत्नी से अलग रह रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति भी कुछ समय से ठीक नहीं थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

अन्य समाचार