मुख्यपृष्ठनए समाचारधनवान नहीं, ‘परफेक्ट दूल्हा' चाहती थी सिया...गंजेपन और हकलाने पर कर दी...

धनवान नहीं, ‘परफेक्ट दूल्हा’ चाहती थी सिया…गंजेपन और हकलाने पर कर दी हत्या!.. शादी से इनकार करना मुश्किल, कत्ल करना आसान समझा

फिरोज खान / मुंबई

केतन मर्डर कांड में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। सिया को धनवान नहीं, ‘परफेक्ट दूल्हा’ चाहिए था। उसका होने वाला पति गंजा था और हकलाता था, इसलिए उसने उसका कत्ल करवा दिया। सिया ने अपने बयान में कहा है कि उसका मंगेतर अरबपति था, लेकिन जब उसे पता चला कि वह गंजापन छिपाने के लिए विग पहनता है और ठीक से बोल भी नहीं पाता, तो उसने मर्डर की साजिश रच डाली। सिया ने ताज्जुब में डालने वाली एक और बात कही। उसका कहना है कि मंगेतर उसे बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन मां का दिल टूटने के डर से वह इनकार नहीं कर पाई। इनकार करना उसके लिए मुश्किल था, ऐसी स्थिति में उसे मंगेतर का कत्ल करना ही आसान लगा।
लोहगढ़ किले की खूबसूरत वादियों में ट्रेकिंग के बहाने रची गई इस साजिश ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की जिंदगी का अंत उसकी मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर कर दिया। पुलिस पूछताछ में सिया ने जो कबूला, वह रिश्तों पर भरोसा तोड़ देने वाला है।
घर वालों को नाराज नहीं करना चाहती थी सिया
पुणे के कारोबारी केतन मर्डर कांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सिया के मुताबिक, वह पापा-मम्मी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। अगर वह कहती कि केतन से शादी नहीं करती, तो घरवाले टूट जाते। इसलिए प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने का पैâसला किया। केतन के घरवालों ने तो बेटे की शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं। उन्हें क्या पता था कि जिस लड़की को बहू बनाने जा रहे हैं, वह उनके बेटे की कातिल बन जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सिया के परिवार को केतन के गंजेपन और हकलाने की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे ‘छोटी बात’ समझकर नजरअंदाज कर दिया। सिया पर आरोप है कि उसने पूरी प्लानिंग से केतन को लोहगढ़ किले ले जाकर धक्का दिलवा दिया। उसका सोचना था कि पहाड़ से गिरकर मौत होगी तो कोई शक नहीं करेगा। वहां सीसीटीवी भी नहीं थे। एक जिंदा इंसान को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह सिया की ‘परफेक्ट पार्टनर’ की नजर में फिट नहीं बैठता था।

 

अन्य समाचार