मुख्यपृष्ठनए समाचारलॉकअप में भी सिया ने दिखाए तेवर...ये कोई खाना है...!

लॉकअप में भी सिया ने दिखाए तेवर…ये कोई खाना है…!

-मुझे शराब और बीयर लाकर दो!

-पुलिस से की अनोखी डिमांड

सामना संवाददाता / पुणे

लोहागढ़ के किले में ले जाकर अपने मंगेतर को सैकड़ों फीट गहरी खाई में धकेलने वाली सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस लॉकअप में होने के बावजूद सिया के चेहरे पर पश्चाताप, अफसोस या पछतावे का कोई निशान नहीं दिखा। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि लॉकअप में रहते हुए उसने पुलिस से बीयर और शराब की मांग की।
महज २०-२५ साल की उम्र के इन दोनों ने इतनी क्रूरता करने की हिम्मत वैâसे की? क्या किसी जीवित व्यक्ति की हत्या करते समय और उसे गहरी खाई में धकेलते वक्त उन्हें जरा भी तकलीफ नहीं हुई? यही सवाल लोगों के मन में है। केतन अग्रवाल हत्याकांड की खबर सुनकर कई लोग सदमे में थे, जबकि कुछ स्तब्ध रह गए। लेकिन इस क्रूर अपराध को अंजाम देने वाले सिया और चेतन को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। दोनों को २९ जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस हिरासत में सिया के व्यवहार और उसके कारनामों के बारे में सामने आई जानकारी ने लोगों का ध्यान खींचा है।
२९ जून तक पुलिस हिरासत
सिया और चेतन को २९ जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है और पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। दोनों को अलग-अलग लॉकअप में रखा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों का व्यवहार सामान्य बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिया के चेहरे पर घटना को लेकर चिंता या घबराहट के कोई स्पष्ट भाव नजर नहीं आए।
सबसे चौंकाने वाली बात सिया की पुलिस से की गई कथित मांग है। जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोप में लॉकअप में बंद सिया ने पुलिस से बीयर मांगी, उसे शराब की लत होने की बात भी कही जा रही है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी उसकी यह मांग सुनकर हैरान रह गए। हालांकि, पुलिस ने उसकी मांग ठुकरा दी और उसे फटकार लगाई, जिसके बाद वह शांत हो गई।
एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
इस बीच, केतन को रास्ते से हटाने के लिए कथित तौर पर साथ आए सिया और चेतन अब एक-दूसरे पर ही आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों अपने-अपने बचाव में अलग-अलग दावे कर रहे हैं और हत्या की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने की कोशिश कर रहे हैं।

अन्य समाचार