मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रमोशन से भागते बीएमसी के इंजीनियर!

प्रमोशन से भागते बीएमसी के इंजीनियर!

-उप मुख्य अभियंता बनने से भी किया इनकार

-मनपा की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई मनपा में इंजीनियरों द्वारा पदोन्नति ठुकराने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, कम से कम दो कार्यकारी इंजीनियर और आठ सहायक इंजीनियरों ने उच्च पदों पर पदोन्नति लेने से इनकार कर दिया है। इनमें डिप्टी चीफ इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
आमतौर पर सरकारी सेवा में प्रमोशन को करियर में उन्नति, अधिक अधिकार और प्रतिष्ठा का अवसर माना जाता है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों द्वारा इसे ठुकराना बेहद असामान्य माना जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक इंजीनियर ने पदोन्नति प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज तक जमा नहीं किए।
इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां हैं, जिनके कारण अधिकारी ऊंचे पद और अधिक अधिकार मिलने के बावजूद उससे दूरी बना रहे हैं। चर्चा यह भी है कि पोस्टिंग से जुड़ी अनिश्चितताओं, बढ़ती जिम्मेदारियों और संभावित प्रशासनिक दबाव के कारण इंजीनियर प्रमोशन से बच रहे हैं।
इस पूरे प्रकरण ने मनपा की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इंजीनियरों के इस पैâसले के पीछे व्यक्तिगत कारण हैं या फिर मनपा की व्यवस्था में कोई गहरी संस्थागत खामी छिपी हुई है।

अन्य समाचार