मुख्यपृष्ठसमाचारमनपा की लापरवाही से सुलग रही मुंबई!

मनपा की लापरवाही से सुलग रही मुंबई!

-दादर में मेट्रो शॉप के पास आग का तांडव

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई में आग के तांडव का सिलसिला थमने का नाम, नहीं ले रहा है। कभी बस्ती में कभी रिहायशी इलाके में, तो कभी व्यस्त व्यापारिक इलाके में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मुंबईकर अब हर पल खौफ के साए में जीने को मजबूर हो चुके है। ताजा मामला दादर के लोकमान्य तिलक रोड का है, जहां पर शुक्रवार को मेट्रो शॉप के पास अचानक भड़की भीषण आग ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दादर के बेहद व्यस्त लोकमान्य तिलक रोड पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक मेट्रो दुकान के पास रखे पाइपों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का ऐसा गुबार उठा कि लोगों का दम घुटने लगा। आग की लपटों के ठीक बगल में एक बिजली का खंभा खड़ा था। अगर आग उस खंभे तक पहुंच जाती, तो पूरे दादर इलाके में एक बड़ा विस्फोट हो सकता था और सैकड़ों बेगुनाह इसकी चपेट में आ जाते। लेकिन गनीमत रही कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

अन्य समाचार