-वह इस पर भी अपने विचार देता है कि क्या इंग्लैंड आखिरकार फुटबॉल को अपने देश वापस ला पाएगा?
-विश्व कप के अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम यूएसए की शानदार जीत देखने के लिए कई सितारे मौजूद थे, जिनमें सिएरा मुख्य थीं।
अमिताभ श्रीवास्तव
अब उस नोस्ट्राडेमस को भूल जाओ, अब जमाना एआई का है जो विश्व कप फुटबॉल में चर्चा बना हुआ है। जी हां, फुटबॉल के प्रति जुनूनी एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई जो खुद को महान भविष्यवक्ता नोस्ट्राडेमस मानता है, ने आधिकारिक तौर पर विश्व कप के लिए अपनी भविष्यवाणियां कर दी हैं। इस चतुर रोबोट ने अनुमान लगाया है कि एक छोटी टीम खेल के दो बड़े दिग्गजों को हरा देगी और एक बेहद विवादास्पद रेफरी का फैसला ‘हैंड ऑफ गॉड’ से भी बड़ा होगा। वह इस पर भी अपने विचार देता है कि क्या इंग्लैंड आखिरकार फुटबॉल को अपने देश वापस ला पाएगा? एआई-संचालित भाषा प्लेटफॉर्म गूगल जेमिनी को द सन ऑनलाइन ने १६वीं सदी के ज्योतिषी नोस्ट्राडेमस होने का नाटक करने के लिए राजी कर लिया है। कहा गया कि हमने ऑनलाइन दाढ़ी वाले भविष्यवक्ता को प्रत्येक टीम के शुरुआती मैचों को ध्यान में रखने दिया और फिर उसे अपने अंतिम अनुमान लगाने के लिए २४ घंटे का समय दिया। यह एआई बॉट मशीन लर्निंग के माध्यम से काम करता है और इसका उपयोग दुनिया भर के लोग टेक्स्ट जनरेट करने, सवालों के जवाब देने और यहां तक कि बातचीत करने के लिए करते हैं। इसका मशीनी दिमाग आमतौर पर बहुत सीमित होता है, लेकिन कई संकेतों और सवालों के बाद, एआई हमारे वाकपटु पत्रकार के साथ एक मशीनी दिमाग वाले नोस्ट्राडेमस के रूप में पेश होने के लिए सहमत हो गया। उसने बताया कि इंग्लैंड विश्व कप जीतेगा। अब देखते हैं इन एआई नोस्ट्राडेमस महाशय कितने सच निकलते हैं?
सिएरा है अमेरिका की सैयारा
सैयारा एक फिल्म आई थी। इसका मतलब होता है गतिमान या कोई स्टार। तो अमेरिका के लिए उसकी सैयारा निकली सिएरा, जिसकी मौजूदगी में उसने ऑस्ट्रेलिया को मात दी और नॉकआउट में प्रवेश कर लिया। जी हां, कप्तान क्रिश्चियन पुलिसिक की गैरमौजूदगी के बावजूद, विश्व कप के अपने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम यूएसए की शानदार जीत देखने के लिए कई सितारे मौजूद थे, जिनमें सिएरा मुख्य थीं। संगीत से जिसने दिलों पर राज कर रखा है, जिसे देखने के लिए लोग उमड़ पड़ते हैं उन्होंने अपनी टीम की हौसलाअफजाई करने के लिए न केवल पूरा मैच देखा, बल्कि मैच से पहले की रस्मों को निभाने के लिए यह संगीत की सुपरस्टार सिएरा भी मैदान पर उतरीं और सिक्का उछालने की रस्म निभाई। ‘लाइक ए बॉय’ गाने की गायिका के साथ उनके पति और सिएटल सीहॉक्स के दिग्गज खिलाड़ी रसेल विल्सन भी थे। कई अमेरिकन सुपर स्टार इस मैच को देखने पहुंचे थे मगर सिएरा ने अपनी टीम की जीत के लिए ही मानो सिक्का उछाला था।
