आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ के बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बाद सोशल मीडिया पर आलिया के नाम से एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल होने लगी। वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा था, ‘मेरी फिल्म को फ्लॉप बोलने वालो, तुम लोग क्या हो… मैं तो बिना कुछ किए अवॉर्ड खरीद लूंगी… मेरे ऊपर करण जौहर का हाथ है, मेरा बाप भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।’ इस पोस्ट को देखकर कई लोगों ने इसे असली मान लिया और सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, बाद में कई मीडिया रिपोर्ट्स में साफ किया गया कि आलिया भट्ट ने ऐसी कोई इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट नहीं की थी। यानी यह स्क्रीनशॉट फर्जी था। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे इस तरह के फेक सोशल मीडिया पोस्ट का शिकार हो चुके हैं।
