मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका-रणवीर की सीक्रेट डोसा डेट...कैमरा देखते ही मचा हंगामा!

दीपिका-रणवीर की सीक्रेट डोसा डेट…कैमरा देखते ही मचा हंगामा!

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चाओं के बीच दोनों मुंबई के मशहूर कैफे में डोसा खाने पहुंचे। जैसे ही फैंस की नजर इस स्टार कपल पर पड़ी, मोबाइल कैमरे ऑन हो गए और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान रणवीर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए, जबकि दीपिका ब्राउन ओवरसाइज टी-शर्ट और ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट में बेहद सिंपल लुक में दिखीं। दोनों ने मास्क पहन रखा था और उनके साथ सिक्योरिटी टीम भी मौजूद थी। बाहर निकलते समय सिक्योरिटी ने लोगों से वीडियो न बनाने की अपील की, लेकिन फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ।

अन्य समाचार