मुख्यपृष्ठखेलहार नहीं पचा पाए बेलिंघम!..अर्जेंटीना के खिलाड़ी पर उठा दिया हाथ

हार नहीं पचा पाए बेलिंघम!..अर्जेंटीना के खिलाड़ी पर उठा दिया हाथ

अमेरिका। फीफा वर्ल्ड कप २०२६ के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की हार के बाद मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ८४वें मिनट तक बढ़त बनाने वाली इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने आखिरी पलों में दो गोल दागकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। हार से बौखलाए जूड बेलिंघम पहले कप्तान लियोनेल मेसी से उलझते नजर आए। मैच खत्म होने के बाद मामला और गरमा गया। वायरल वीडियो में बेलिंघम अर्जेंटीना के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी वेलेंटिन बार्को के सिर पर पीछे से थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद बार्को ने भी धक्का दिया और दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के आक्रामक जश्न और लगातार की गई टिप्पणी से बेलिंघम अपना आपा खो बैठे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य समाचार