मुख्यपृष्ठनए समाचारभ्रष्ट और असंवेदनशील...भाजपा सरकार के खिलाफ सभी दल एकजुट हों... सोनम वांगचुक...

भ्रष्ट और असंवेदनशील…भाजपा सरकार के खिलाफ सभी दल एकजुट हों… सोनम वांगचुक के अनशन पर आदित्य ठाकरे का केंद्र पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने लद्दाख के शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जारी अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों पर भी जवाबदेही तय करने से बच रही है। आदित्य ठाकरे ने विपक्षी दलों और आम नागरिकों से भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होने की भी अपील की।
सरकार को युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं
शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में लगातार परीक्षा घोटालों और प्रशासनिक विफलताओं के बावजूद कोई मंत्री अपने पद पर नहीं बना रहता। लेकिन केंद्र सरकार इस पूरे मामले को नजरअंदाज कर रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसे देश के युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों और सरकार की कथित असंवेदनशीलता के खिलाफ सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को मिलकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, इथेनॉल नीति और मंदिरों से जुड़े विवाद जैसे हर मुद्दे पर भाजपा जनता का ध्यान भटकाने और समाज में विभाजन पैदा करने की राजनीति कर रही है।

अन्य समाचार