मुख्यपृष्ठसमाचारवाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार

वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार

उमेश गुप्ता / वाराणसी

वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर क्राइम पुलिस ने म्यूल बैंक खाते और ट्रांजेक्शन एपीके फाइल उपलब्ध कराकर साइबर ठगी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 एंड्रॉयड मोबाइल, तीन आईफोन, 43 एटीएम कार्ड, 12 पासबुक, 10 चेकबुक, 11 क्यूआर कोड, 12 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, एक डायरी, दो चारपहिया वाहन (महिंद्रा थार और हुंडई आई-20) तथा 12,060 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी अपने कब्जे में ले लेता था। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है।

अन्य समाचार