मुख्यपृष्ठग्लैमरआउट ऑफ डेट माल

आउट ऑफ डेट माल

यह भी एक अलग किस्म की धोखाधड़ी है। अपनी खूबसूरती और प्रसिद्धि के दम पर अपना सामान बेचने निकलीं मॉली-मे हेग को तब झटका लगा, जब उनके फॉलोअर्स ने बताया कि वे आउट ऑफ डेट माल बेच रही हैं। जी हां, जब मॉली-मे हेग ने एलान किया कि पैंâस उनके ऑल टाइम फेवरेट ब्यूटी प्रोडक्ट्स पा सकते हैं, तो हजारों लोग बंडल खरीदने के लिए दौड़ पड़े। २४ घंटे के अंदर काफी सामान बिक गया, लेकिन जैसे ही पैकेज पहुंचने शुरू हुए, उत्साह डर में बदल गया और बिजनेसवुमन खुद को एक तूफान के बीच घिरा हुआ पाया। बैग से ‘मछली जैसी बदबू’ आने की शिकायतें मिलीं। कुछ चीजों के पुराने होने का आरोप लगा और कीमत पर भी सवाल उठे। लेकिन क्या यह हिसाब-किताब सच में सही था? इसकी कीमत १०५ पाउंड थी और रिटेलर ने इसकी कीमत ४१० पाउंड से ज्यादा बताई थी। चैप्टर-१ बंडल को त्योहारों के लिए सबसे अच्छा विकल्प बताकर बेचा गया था। इसमें एक खास सफेद क्विल्टेड मेकअप बैग था, जो लव आइलैंड की प्रतिभागी के रोजमर्रा के लग्जरी सामान से भरा हुआ था। इसमें जो मालोन लंदन, एस्टी लॉडर, एल’ऑक्सिटेन, कलर वॉव, एस्पा, लेनीज, मेडिक्यूब और द व्हाइट कंपनी के प्रोडक्ट्स शामिल थे। एक पैâन ने बताया कि जब उन्होंने ऑनलाइन एनालिसिस टूल से परफ्यूम की जांच की, तो पता चला कि उनका परफ्यूम तीन साल से ज्यादा पुराना था। दूसरे फैन ने भी इसी तरह जांच की, तो उनके परफ्यूम की उम्र पांच साल से ज्यादा निकली।
एडल्ट साइट पर एमिली
खूबसूरत मॉडल और अभिनेत्री एमिली राताजकोव्स्की एक एडल्ट कंटेंट प्लेटफॉर्म से जुड़ गई हैं। ३५ साल की मॉडल और अभिनेत्री अब Subs.com की मेंबर हैं, जिसमें मेगन फॉक्स की भी हिस्सेदारी है। एमिली ने इस प्लेटफॉर्म के साथ अपने जुड़ाव का एलान करते हुए बताया कि अब वह इसकी को-ओनर भी हैं। हालांकि, यह ओनलीफैंस की तर्ज पर काम करने वाला प्लेटफॉर्म है, लेकिन एमिली यहां कामुक कंटेंट के बजाय संस्कृति, फैशन और कला से जुड़ी पोस्ट साझा करेंगी। वह ४० वर्षीय मेगन फॉक्स के नक्शेकदम पर चल रही हैं, जिन्होंने पिछले महीने इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने की पुष्टि की थी। इस बीच, एमिली ने एक बयान में कहा, ‘मैं टम्बलर और ब्लॉगस्पॉट के जमाने में बड़ी हुई हूं और इंटरनेट पर अपना छोटा-सा कोना होना वाकई मजेदार और निजी अनुभव है।’

अन्य समाचार