देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में रणबीर कपूर भी गणेश भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर का गणेश विर्सजन वाला वीडियो देख लोग आलिया भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में एक्टर रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के साथ मिलकर गणपति बप्पा को विदाई देते हुए नजर आ रहे हैंै। तस्वीरों में रणबीर कपूर और नीतू कपूर बप्पा की आरती उतारते दिखे। दोनों ने हाथ जोड़कर विघ्नहर्ता का आशीर्वाद भी लिया। वहीं हर साल की तरह इस बार भी आलिया भट्ट गणपति विसर्जन में शामिल नहीं हुईं। आलिया भट्ट को गणपति विसर्जन में शामिल नहीं होने के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि वह हमेशा ऐसे धार्मिक और पारंपरिक मौकों पर क्यों अनुपस्थित रहती हैं? कुछ लोगों का मानना है कि आलिया भारतीय त्योहारों में रुचि नहीं रखती हैं क्योंकि वह ब्रिटिश नागरिक हैं और शायद इसी वजह से वह इन मौकों पर नहीं आती हैं।
