मुख्यपृष्ठग्लैमरआर्यन की दोस्ती या प्यार?

आर्यन की दोस्ती या प्यार?

-लारिसा ने खान परिवार को लेकर खोले दिल के राज
शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान और ब्राजीलियन मॉडल-अभिनेत्री लारिसा बोनेसी के रिश्ते को लेकर गॉसिप गलियारों में काफी हलचल है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है और लारिसा आर्यन के निर्देशन में बने शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्क्रीनिंग में भी पहुंची थीं। अब लारिसा ने ऐसा बयान दिया है, जिसने चर्चाओं को और हवा दे दी है। इंटरव्यू में लारिसा ने खान परिवार को अपना परिवार बताया। उन्होंने कहा कि इस परिवार का उनकी जिंदगी में खास स्थान है और उनका सपोर्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है। शाहरुख की तारीफ करते हुए उन्होंने उन्हें ‘किंग’ और ‘लेजेंड’ बताया। वहीं, आर्यन को समझदार, फोकस्ड और प्रतिभाशाली इंसान कहा। इतना ही नहीं, लारिसा ने आर्यन के साथ भविष्य में काम करने की इच्छा भी जताई। अब उनके इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि आर्यन-लारिसा की दोस्ती में कुछ खास है क्या।

अन्य समाचार