मुख्यपृष्ठसमाचारबुआ बनी हत्यारिन! ...दो मासूम भतीजों को उतारा मौत के घाट

बुआ बनी हत्यारिन! …दो मासूम भतीजों को उतारा मौत के घाट

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

प्रयागराज में मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में भाभी से झगड़ा होने पर महिला ने अपने भाई के दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। उसने दोनों बच्चों के सिर पर पटरे से प्रहार कर दिया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। अस्पताल में दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मंगलवार देर शाम की घटना है। बच्चों की मौत अस्पताल में देर रात हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय भारतीय गांव हरगढ़ थाना मेजा के दो बच्चों लकी 5 और अभि 3 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया गया। संजय की बहन पूजा 35 जो करीब वर्ष 10 साल से मानसिक रूप से बीमार है। अपनी भाभी पार्वती से झगड़ा होने पर वह आपा खो बैठी और अपने दोनों भतीजों को पटरी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी पाकर परिजन प्रयागराज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। परिजन मृतक बच्चों को लेकर वापस घर आए। बच्चों के पिता संजय मुंबई में मजदूरी करने गया था। जानकारी पाने पर वापस घर आया। डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय का कहना है कि घटना के बाद से ही बुआ फरार चल रही है। वह मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

अन्य समाचार