राजेश सरकार / प्रयागराज
यमुनानगर अंतर्गत बारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. वाचस्पति ने विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं राजनीतिक-सामाजिक कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।
विधायक डॉ. वाचस्पति द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ग्राम कंजासा निवासी राजेश कुमार द्विवेदी (मुकेश) को विधानसभा क्षेत्र बारा का क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी, बारा को भी पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया है। विधायक के मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने बताया जनता की समस्याओं के समाधान, जनसंपर्क तथा विभिन्न विकास एवं राजनीतिक कार्यों के समन्वय को ध्यान में रखते हुए राजेश कुमार द्विवेदी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश कुमार द्विवेदी को जनसंदेश कार्यालय के प्रभारी मोहम्मद खालिद, सीआईबी के मंडल अध्यक्ष परवेज आलम, डॉक्टर मामून अहमद, मोहम्मद खालिद, परवेज अहमद, निहाल अहमद, सलीम खान, रशीद हयात, गायक सानू भानू ने गीत प्रस्तुत कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान क्षेत्रीय प्रतिनिधि बनाए गए राजेश द्विवेदी और विधायक के मीडिया प्रतिनिधि नीरज केसरवानी यमुनापार जनसंदेश टाइम्स के जसरा स्थित कार्यालय भी गये। जहां जाने पर डॉ. विनोद त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद श्यामू,, रामजतन बंसल, सतीश त्रिपाठी आदि ने बधाई दी।
