मुख्यपृष्ठसमाचारभाजपा ने भतीजे को चुना... नाराज हो गए चचा!

भाजपा ने भतीजे को चुना… नाराज हो गए चचा!

सामना संवाददाता / पटना

लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान की मृत्यु के बाद पार्टी में खटपट चलने लगी थी। चचा पशुपति नाथ पारस ने भतीजे चिराग पासवान की कुर्सी छीनकर खुद पार्टी पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन अब भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चाचा पशुपति पारस को दरकिनार कर बिहार में चिराग को चुना है। सूत्रों से के मुताबिक, चिराग पासवान को हाजीपुर सीट भी मिल गई है, जहां से वह चुनाव लड़ना चाहते हैं। दूसरी तरफ चचा पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट गठबंधन में नहीं दी। बताया जा रहा है कि पशुपति पारस एक भी सीट नहीं मिलने से काफी नाराज और मायूस हैं और अपनी भविष्य की राजनीति को लेकर महागठबंधन के संपर्क में भी हैं। आने वाले समय में वो भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

अन्य समाचार