अजय भांबी
पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
आपकी उदारता और भावुकता से लोग प्रभावित होंगे। सप्ताह मध्य बाद स्थिति कुछ चिंताजनक रह सकती है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ कहासुनी होना भी संभव है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी भी चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अभी किसी भी तरह का परिवर्तन करने का प्रयास न करें। मार्वेâटिंग संबंधी गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। कर्मचारियों पर विश्वास रखना उनकी कार्य क्षमता और आत्म बल को और अधिक बढ़ाएगा।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
सप्ताह की शुरुआत सुखद होगी। आपके बोलचाल का लहजा और व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा हासिल करने का उचित समय है। सुख-सुविधा संबंधित चीजों पर अधिक खर्चा होने से बजट गड़बड़ा जाएगा। रुकी हुई पेमेंट वगैरह आसानी से हासिल हो जाएगी। कामकाज का बोझ बहुत अधिक रहेगा। लेकिन आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
कोई शुभ समाचार मिलने से पूरा सप्ताह खुशनुमा व्यतीत होगा। भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा। कुछ लोग आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और अधिक मेहनत करें। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में परिवर्तन करते समय वास्तु के नियमों का भी पालन अवश्य करें। व्यावसायिक योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होंगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर भी मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी। प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा नष्ट न करें।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
पिछले कुछ समय से अपने नजदीकी लोगों के साथ चल रही गलतफहमियों का निवारण होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु साथ ही आय के साधन भी प्रशस्त होने से चिंता नहीं रहेगी। बिना सोचे-समझे कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धियां हासिल करने में मदद करेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, परंतु अभी निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
इस समय ग्रह स्थिति और भाग्य दोनों ही आपका सहयोग कर रहे हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई रुका हुआ खास काम भी बनेगा। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने में हिचक न करें। व्यवसायिक कार्य बेहतरीन तरीके से होते जाएंगे। कामकाजी महिलाएं अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगी। कार्यक्षेत्र में आपने जो बदलाव किए हैं, वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
आपको किसी शुभचिंतक द्वारा आर्थिक मदद मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी। अगर संपत्ति अथवा अन्य कोई विवाद चल रहा है तो शांतिपूर्ण तरीके से हल हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी बनी रहेंगी। हालांकि, समय रहते उनका हल भी मिल जाएगा। व्यवसाय में मंदी के बावजूद कुछ लाभदायक स्थितियां भी बनती रहेंगी। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
आपके नेतृत्व में कोई पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्य संपन्न हो सकता है। लाभदायक जनसंपर्क भी स्थापित होंगे। सप्ताह मध्य बाद कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। रुपए-पैसे के मामले में कुछ दिक्कतें आएंगी। कामकाज को लेकर की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। परंतु व्यवसाय में अपने मन मुताबिक कार्यप्रणाली बनाकर रखने के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है। ऑफिस का माहौल कुछ राजनीति जैसा रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
इस सप्ताह कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। आप पूरे जोश में मेहनत से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी होने से पारिवारिक संबंधों में खटास आएगी। व्यवसायिक मामलों में निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। कुछ सरकारी मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित संबंध रहेंगे।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
सपने साकार करने का समय है। मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आपके दृढ़ निश्चय से पूरे हो सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें। खर्च करते समय अपने बजट का भी अवश्य ध्यान रखें। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव में कुछ ठहराव आएगा। करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। हालांकि, व्यवसायिक दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
सामाजिक संबंधों का दायरा विस्तृत होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उन्हें सुरक्षा की भावना प्रदान करेगा। अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें। जल्दबाजी के चक्कर में कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। कहीं भी निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बहुत ही अनुकूल है। किसी भी विवादित परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करें। रुपए-पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी न करें। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में न आएं और अपने विवेक और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिस वजह से व्यवसाय में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी। ऑफिस में अपना टारगेट पूरा करने से सुकून मिलेगा। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और सुखद संबंध रहेंगे।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
पूर्ण सप्ताह व्यस्तता बनी रहेगी। घर अथवा व्यवसाय संबंधी नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय आ गया है। घर के निर्माण संबंधी रुके हुए कार्य भी दोबारा गति पकड़ेंगे। ध्यान रखें कि जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वही आपके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है। किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने में सक्षम होंगे। आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग ही रहेगा। वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति रहेगी। स्त्रियां जोड़ों के दर्द अथवा स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशान रहेंगी।
(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)