मुख्यपृष्ठखेलक्लीन बोल्ड : मराठी में की संन्यासी के लिए दुआएं

क्लीन बोल्ड : मराठी में की संन्यासी के लिए दुआएं

अमिताभ श्रीवास्तव

मुंबई की टीम ने रणजी ट्राफी जीती। उसके एक खिलाड़ी ने संन्यास लिया। संन्यास के बाद उनके साथी खिलाडियों ने मराठी में उनके लिए दुआएं की। सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों ने मराठी भाषा में संन्यासी खिलाड़ी के लिए कामनाएं प्रकट कांr। दरअसल, तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के करियर का अंत हो गया है। रणजी ट्रॉफी का फाइनल उनके करियर का आखिरी मैच था। मुंबई ने विदर्भ को १६९ रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। ३५ साल के धवल ने २००७ में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए भी १२ वनडे और दो टी२० इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने मैदान से भावुक होकर विदाई ली। विदर्भ के सामने जीत के लिए ५३८ रनों का लक्ष्य था। मुंबई के लिए धवन कुलकर्णी ने विदर्भ का आखिरी विकेट लिया। उन्होंने उमेश यादव को बोल्ड कर मुंबई को चैंपियन बनाया। श्रेयस, शार्दुल ठाकुर, अंजिक्य रहाणे ने धवन के भविष्य को लेकर शुभ कामनाएं व्यक्त कीं। सोशल मीडिया पर विशेष रूप से श्रेयस, शार्दुल जैसे खिलड़ियों ने मराठी में अपनी बात कही।

भयंकर एक्सीडेंट
यह बहुत दिल दहला देने वाली खबर है कि श्रीलंका के क्रिकेटर लाहिरू थिरिमाने सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थिरिमाने ने आठ महीने पहले ही संन्यास लिया है। लाहिरू थिरिमाने श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार किए जाते हैं। वे श्रीलंका की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं। ३४ साल के लाहिरू थिरिमाने अपने परिवार के साथ मंदिर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अनुराधापुरा के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। अनुराधापुरा, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से तकरीबन २०० किलोमीटर दूर है। थिरिमाने की कार एक लॉरी से टकरा गई। हादसे के बाद थिरिमाने को अनुराधापुरा टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। लाहिरू थिरिमाने की चोट कितनी गंभीर है, पता नहीं चला है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थिरिमाने की कार में सवार एक अन्य यात्री को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंड्या पर भड़के प्रवीण
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार आजकल अपनी खुली बयानबाजी से सुर्खियों में हैं। अब वो हार्दिक पंड्या पर भड़क गए हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि सभी को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। यह सही है। चाहे वो ईशान किशन हों या फिर श्रेयस अय्यर, यहां तक की हार्दिक पंड्या को भी है। क्या वो चांद पर से उतर कर आया है। बीसीसीआई को इन सभी के बारे में देखना पड़ेगा। प्रवीण कुमार ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, `हार्दिक पंड्या चांद से थोड़े उतर के आये हैं? खेलना पड़ेगा इसको भी। क्यों इसके लिए अलग नियम है? इसको भी बोर्ड को धमकाना चाहिए।’ इंटरव्यू में प्रवीण कुमार ने कहा, `आप केवल घरेलू टी२० टूर्नामेंट ही क्यों खेलेंगे? तीनों प्रारूप खेलें.. या आपने ६०-७० टेस्ट मैच लिए खेले हैं जो आप सिर्फ टी२० खेलेंगे। देश को आपकी जरूरत है, यदि आप टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं, तो आप इसे लिखित में दिजिए।’ इसके अलावा प्रवीण कुमार ने आगे कहा, `हो सकता है कि पंड्या को सूचित कर दिया गया हो कि उन्हें टेस्ट के लिए नहीं चुना जाएगा। मेरे पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।’
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार