मुख्यपृष्ठनए समाचारविवादित कंपनी ने भाजपा को दिया ५५ करोड़ का चंदा ... २०१८...

विवादित कंपनी ने भाजपा को दिया ५५ करोड़ का चंदा … २०१८ में पड़ी थी आईटी रेड

सामना संवाददाता / मुंबई
इलेक्टोराल बॉन्ड मामले से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। चुनाव आयोग ने इसका सारा डेटा जारी कर दिया है। एक खुलासा नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा हुआ भी है। नवयुग पिछले साल उत्तरकाशी में ढही सुरंग का निर्माण करनेवाली कंपनी है। इलेक्टोराल बॉन्ड से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, इस कंपनी ने भाजपा को ५५ करोड़ का चंदा दिया है।
कब-कब क्या और कैसे हुआ?
जानकारी के मुताबिक, नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने १९ अप्रैल, २०१९ और १० अक्टूबर, २०२२ के बीच १-१ करोड़ रुपए के ५५ चुनावी बॉन्ड खरीदे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, २०१८ में कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने कंपनी के अलग-अलग परिसरों पर छापेमारी की थी। वहीं अक्टूबर २०१८ में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के हैदराबाद परिसर पर छापा मारा था। नवयुग इंजीनियरिंग, नवयुग समूह की प्रमुख कंपनी है और एक इंजीनियरिंग और कोर इंप्रâास्ट्रक्चर कंपनी है।

अन्य समाचार