मुख्यपृष्ठनए समाचारगंदी भाजपा की ‘गंदी’ राजनीति ...सुप्रिया सुले का कड़ा तंज

गंदी भाजपा की ‘गंदी’ राजनीति …सुप्रिया सुले का कड़ा तंज

देश की राजनीति को
भाजपा ने बनाया द्वेषपूर्ण
सामना संवाददाता / मुंबई
लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में जगह-जगह सभाएं हो रही हैं। दावे-प्रतिदावे किए जा रहे हैं। इसी के तहत सुप्रिया सुले ने बारामती के मुद्दों पर भाजपा पर कड़ा तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि भाजपा ने महाराष्ट्र के साथ ही पूरे देश की राजनीति को द्वेषपूर्ण और गंदा बना दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा है कि बारामती में भाजपा का एक ही लक्ष्य है, शरद पवार को हराना। विकास का कोई मुद्दा नहीं है। आज बारामती में सूखे की स्थिति है। टैंकरों और छावनियों की जरूरत है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, सूखा, टैंकर, कृषि या गारंटी मूल्य का कोई मुद्दा नहीं उठाया है। सुप्रिया सुले ने अफसोस जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह सुसंस्कृत महाराष्ट्र है
उन्होंने यह भी आलोचना की कि भाजपा ने राजनीति को गंदा कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि ये छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू-फुले-आंबेडकर, यशवंतराव चव्हाण का महाराष्ट्र है। यह सुसंस्कृत महाराष्ट्र है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र और देश की राजनीति को गंदा कर दिया है। वे कहते हैं विकास- विकास, लेकिन विकास अब कोई मुद्दा नहीं है।

अन्य समाचार