मुख्यपृष्ठग्लैमर‘बतख जैसे होंठ!'

‘बतख जैसे होंठ!’

-नीलम ने मजाक-मजाक में रानी से पूछा कि क्या उन्होंने बोटॉक्स कराया है? इस पर रानी ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘सब नैचुरल है हमारा।’

-बॉलीवुड की सर्जरी पर भोजपुरी क्वीन्स का तंज

भोजपुरी इंडस्ट्री की तीन चर्चित अभिनेत्रियां आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और नीलम गिरी इन दिनों अपने मजेदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के अनकट मेकअप रूम वीडियो में तीनों के बीच बोटॉक्स और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ऐसी बातचीत हुई, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। नीलम ने मजाक-मजाक में रानी से पूछा कि क्या उन्होंने बोटॉक्स कराया है? इस पर रानी ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘सब नैचुरल है हमारा।’ फिर आम्रपाली ने भी चुटकी लेते हुए पूछा, ‘सब माल असली है?’ इसके बाद तीनों ठहाके लगाने लगीं। बातचीत के दौरान उन्होंने हंसी-मजाक में कहा कि भोजपुरी अभिनेत्रियों को बॉलीवुड की तरह बोटॉक्स या लिप फिलर्स की जरूरत नहीं पड़ती। इतना ही नहीं, तीनों ने पवन सिंह का नाम लेते हुए भी मजेदार अंदाज में उनका रिएक्शन सोचकर खूब हंसी-मजाक किया।

अन्य समाचार