मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई का करोड़पति भिखारी!

मुंबई का करोड़पति भिखारी!

सामना संवाददाता / मुंबई
‘भिखारी’ शब्द आते ही आंखों के सामने ‘फटे-पुराने कपड़े पहने, न रहने को घर, न खाने को ढंग का खाना, ऐसे शख्स की तस्वीर बन जाती है। भिखारी यानी अत्यधिक गरीबी में जीने वाला शख्स। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मुंबई में एक ऐसा भिखारी है, जिसके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है।
वित्तीय अखबार इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, इस बिखारी का नाम भरत जैन है और असका नेटवर्थ करीब ७.५ करोड़ है। भरत जैन न केवल हिंदुस्थान, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर भिखारियों में से एक हैं। बताया जाता है कि भरत जैन को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इससे वह शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके। इसके बावजूद वह शादीशुदा हैं। उनके दो बेटे हैं। इनमें से दोनों भरत के प्रयासों से अपनी शिक्षा पूरी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो भरत जैन की नेटवर्थ ७.५ करोड़ रुपये है। भीख मांगकर वह हर महीने ६० से ७५ हजार रुपए के बीच कमाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भरत जैन के पास मुंबई में १.४ करोड़ रुपए के दो फ्लैट हैं। उन्होंने ठाणे में दो दुकानों में निवेश किया है। इससे उन्हें ३०,००० रुपए का मासिक किराया मिलता है। अपनी संपत्ति के बावजूद भरत जैन को अभी भी मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस या आजाद मैदान जैसी जगहों पर भीख मांगते देखा जा सकता है। वह परेल में रहते हैं। उनके बच्चे एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। इसके अलावा भरत जैन के परिवार के अन्य सदस्य एक स्टेशनरी स्टोर चलाते हैं।

अन्य समाचार