मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : डेटिंग ऐप्स हॉरर

आउट ऑफ पवेलियन : डेटिंग ऐप्स हॉरर

अमिताभ श्रीवास्तव

ब्रिटेन इन दिनों ऐप्स हॉरर से जूझ रहा है और हैरान करने वाली बात यह है कि न इन ऐप्स को बैन किया जा सकता है, न हॉरर को खत्म। दरअसल, हत्यारे और खतरनाक अपराधी डेटिंग ऐप्स का उपयोग कर रहे हैं और ऐसे अनजान उपयोगकर्ताओं से मेल-मिलाप कर रहे हैं जो सिर्फ प्यार की तलाश में हैं। कई खतरनाक हत्यारे ग्रिंडर, टिंडर, बम्बल और हिंज जैसे डेटिंग ऐप्स के माध्यम से निर्दोष लड़कियों को फंसाते हैं और यहां तक कि उनकी हत्या भी कर देते हैं। विशेषज्ञों ने बताया है कि ब्रिटेन में उन्हें रोकना अभी भी लगभग असंभव है। ब्रिटिश महिला ग्रेस मिलाने उन लोगों में से एक हैं, जिनकी हत्या ऐसे ही एक ऐप के माध्यम से मिले एक व्यक्ति ने डेट के दौरान कर दी थी। अमेरिका में टिंडर की एक वैकल्पिक सेवा है, जिसके तहत लोग किसी अजनबी से डेट पर मिलने से पहले अपनी मानसिक शांति के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच के लिए भुगतान कर सकते हैं। लेकिन ब्रिटेन में ऐसी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। डेटिंग ऐप्स रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट द्वारा की गई जांच में कई टिंडर अकाउंट सामने आए, जिनकी यौन उत्पीड़न के लिए रिपोर्ट की गई और फिर उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया। लेकिन पाया गया कि प्रतिबंधित उपयोगकर्ता आसानी से उसी नाम, जन्मदिन और प्रोफाइल फोटो के साथ नए टिंडर खाते बना लेते हैं। फिलहाल इन पर रोक नहीं लग पा रही है और ऐप्स हॉरर बदस्तूर जारी है।
टोपी चोर निकला करोड़पति
पिछले दिनों अमेरिकन ओपन में एक ऐसा वाकया घटा था, जिसने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, एक मैच के दौरान अपने प्रिय खिलाड़ी की जीत पर एक बच्चे के जश्न को देखते हुए उस खिलाड़ी ने उसे अपनी टोपी उतारकर जैसे ही दी थी तो बगल में खड़ा एक व्यक्ति उस बच्चे से वो टोपी छीनकर अपने बैग में डालकर भाग निकला था। जी हां, यह घटना टेनिस स्टार कामिल माजच्रजक के पैâन ब्रॉक नामक एक बच्चे के साथ घटी थी। हालांकि बाद में कामिल ने बच्चे को ढूंढने की अपील की और उससे मिलकर उसे एक दूसरी वैâप दी, साथ ही तस्वीर भी खिंचवाई। मगर इधर उस टोपी चोर की तलाश की जाने लगी जिसकी टेनिस प्रेमी लोग आलोचना कर रहे थे। इंटरनेट जासूसों के अनुसार पता चला कि वो मिलियनेयर का एक सीईओ पिओटर स्जेरेक है। जिसने अमेरिकी ओपन में एक बच्चे से टेनिस स्टार कामिल माजच्रजक की टोपी छीन ली थी। युवा ब्रॉक को खाली हाथ और परेशान छोड़ दिए जाने वाले क्लिप से नाराज होकर ऑनलाइन निगरानीकर्ताओं ने टोपी चोर का पता लगाना अपना मिशन बना लिया था। उनका दावा है कि टोपी चोर पोलैंड का स्जेरेक है, जो फर्श निर्माण कंपनी ड्रोगब्रुक का सीईओ है।यानी एक करोड़पति। मजा यह है कि लोग उसे कोस रहे हैं मगर उसने न वैâप लौटाई है और न ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

अन्य समाचार