मुख्यपृष्ठखेलरहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

-बोले- अब विदा लेने का वक्त आ गया

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत, संयमित और भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। भावुक वीडियो में जब उन्होंने कहा, ‘हर चीज का एक सही समय होता है,’ तो उनकी आंखें भी नम हो गईं। रहाणे ने बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट, अपने कोच, साथियों, आईपीएल प्रâेंचाइजियों और परिवार का दिल से आभार जताया। २०२१ में उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था। रहाणे ने ८५ टेस्ट, ९० वनडे और २० टी२० में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टेस्ट में ५,०७७ रन और १२ शतक जड़े। अब वह आईपीएल को भी अलविदा कह चुके हैं।

अन्य समाचार