मुख्यपृष्ठनए समाचारसपा का कुनबा बढ़ा ... दो और पार्टियों ने किया विलय ......

सपा का कुनबा बढ़ा … दो और पार्टियों ने किया विलय … यूपी में अखिलेश हुए मजबूत

सामना संवाददाता / लखनऊ
उत्तर प्रदेश में इन दिनों समाजवादी पार्टी को कई दलों का समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में भाजपा के एनडीए गठबंधन से नाराज कई दल समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ रहे हैं, जिससे समाजवादी का कुनबा और मजबूत होता जा रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दो दलों ने सपा में अपना विलय कर लिया। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश में अखिलेश यादव और मजबूत होंगे।
समाजवादी पार्टी के अनुसार, जनता दल (एस) के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने सपा में अपनी पार्टी का विलय कर दिया है। उन्होंने सपा की नीतियों और पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए यह निर्णय किया है। उधर भारतीय समाज दल तथा शोषित समाज अधिकार पार्टी ने भी बिना शर्त सपा को समर्थन देना तय किया है। इसके अतिरिक्त भाजपा और बसपा के कई नेता भी अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए।

अन्य समाचार