रोहित माहेश्वरी / लखनऊ
विधानमंडल का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होकर छह अगस्त तक चलने की उम्मीद है। वित्तीय वर्ष २०२६-२७ के अनुपूरक अनुदानों की मांगें चार अगस्त को सदन में प्रस्तुत की जाएंगी। वर्ष २०२७ के विधान सभा चुनाव को देखते हुए योगी सरकार इस बार के अनुपूरक बजट में कुछ लोकलुभावन योजनाओं को ला सकती है। इससे पहले योगी सरकार वर्ष २०२६-२७ का मूल बजट नौ लाख १२ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का पास करा चुकी है।
यूपी रण से पहले मोदी सरकार को घेरने की बड़ी बिसात!
यूपी विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरूआत में होने हैं। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी क्या किसानों के साथ मिलकर नया आंदोलन छेड़ने के मूड में है? दिल्ली में नीट और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक सहित अन्य गड़बड़ियों के विरोध में सीजेपी के आंदोलन के बाद सामने आया ताजा घटनाक्रम यही संकेत दे रहा है। बीते दिनों दिल्ली में सीजेपी के नेता भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिवैâत से मिले। इस मुलाकात में सीजेपी नेताओं और टिकैत के बीच साझा मोर्चा बनाने और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। सीजेपी और टिवैâत मोदी सरकार के खिलाफ एक बड़ा गठबंधन बनाने पर विचार कर रहे हैं।
-`बेटियों के सम्मान’ पर कंगना घिरीं
यूपी कांग्रेस कमेटी की सैकड़ों महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों बीजेपी सांसद कंगना रनौत का माल एवेन्यू चौराहे पर पुतला फूंका। कांग्रेस पार्टी की महिलाओं का आरोप है कि भाजपा सांसद ने देश की बेटियों को गटर छाप कहकर महिलाओं व बेटियों का अपमान किया है। वह बेटियों से माफी मांगें। गौरतलब है कंगना ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर टिप्पणी की थी।
`कानून बना, भरोसा नहीं’
–पेपर लीक पर मायावती का बड़ा सवाल
पेपर लीक पर नए कानून संबंधी बिल के संसद में पास होने पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सवाल उठाए हैं। बसपा प्रमुख ने `एक्स’ पर लिखा कि पेपर लीक पर एक बार फिर से एक और सख्त सजा के प्रवधान वाला कानून बनाने संबंधी बिल लोकसभा ने पास कर दिया है, लेकिन क्या केवल इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। इसकी चिंता बरकरार है, क्योंकि लोगों को यह आपाधापी-जल्दबाजी में लिया गया एक और कदम ज्यादा लगता है।
