-कुछ दृश्यों में कहानी या किरदार से ज्यादा कृति के ग्लैमरस लुक और शारीरिक आकर्षण पर फोकस किया गया है।
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल २’ रिलीज के बाद एक नए विवाद में घिर गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ क्लोज-अप बिकिनी शॉट्स वायरल होने के बाद कृति सेनन के किरदार की प्रस्तुति को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का आरोप है कि कुछ दृश्यों में कहानी या किरदार से ज्यादा कृति के ग्लैमरस लुक और शारीरिक आकर्षण पर फोकस किया गया है। वहीं पैंâस इसे फिल्मी ग्लैमर का सामान्य हिस्सा बता रहे हैं। इस विवाद की तुलना हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ से भी की जा रही है, जहां इसी तरह के आरोपों के बाद निर्माताओं को सफाई देनी पड़ी थी।
