मुख्यपृष्ठग्लैमरकिसने कहा दीपिका को चीप

किसने कहा दीपिका को चीप

रणबीर कपूर और दीपिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ही फैंस ने उनकी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री को भी खूब प्यार दिया था। सोशल मीडिया पर कपल के रिश्ते की खूब चर्चा थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर और दीपिका का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संग मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर छाए हुए इस वीडियो में रणबीर मजाक-मजाक में दीपिका को ‘चीपनेस की दुकान कहते दिख रहे हैं’।  वीडियो में रणबीर कपूर कहते दिख रहे हैं कि दीपिका के अंदर एक बड़ी चीप सी लड़की बसी हुई है। वह कहते हैं, ‘दीपिका के साथ अगर आप कुछ नॉटी बात करते हो, तो वो और नॉटी बात करेगी। अगर आप उसको छेड़ोगे तो वह आपको और छेड़ेगी, वो छोड़ेगी नहीं। वह ऐसी लड़की नहीं है जो शर्मा जाएगी’।

अन्य समाचार