मुख्यपृष्ठखेलशुभमन ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड

शुभमन ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में इतिहास रचते हुए शुभमन ने न केवल क्रिकेट के भगवान कहे जानेवाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनानेवाले वे भारतीय कप्तान बन गए हैं। सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए गिल को महज ११ रन बनाना था और इस मैच में ११ रन बनाने के साथ ही उन्होंने गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। १९७८-७९ में बतौर कप्तान टेस्ट सीरीज में ७३२ रन बनानेवाले गावस्कर के इस रिकॉर्ड को गिल ने तोड़ दिया है। अब एक टेस्ट सीरीज में ७३३ रनों के साथ बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गिल पहले नंबर पर आ गए हैं, जबकि गावस्कर दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं और तीसरे नंबर पर विराट कोहली विराजमान हैं। २०१७-१८ में एक टेस्ट सीरीज में ६५५ रन बनानेवाले ‘किंग कोहली’ ने ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था। वहीं चौथे नंबर पर भी किंग कोहली का ही नाम है। उन्होंने २०१७-१८ में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में ६१० रन बनाए थे।

अन्य समाचार