मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिब्रजमंडल हाल में हरियाली तीज का आयोजन

ब्रजमंडल हाल में हरियाली तीज का आयोजन

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

ब्रजमंडल महिला समिति द्वारा गिरगांव चौपाटी स्थित ब्रजमंडल हाल में हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्रजमंडल के कोषाध्यक्ष अनिल आर अग्रवाल के अनुसार, 30 जुलाई को संपन्न हुए हरियाली तीज का मुख्य आकर्षण (केसिनो प्ले) था। समाज की महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में नारी शक्ति का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीना योगेश, अनिता आर, रेनू ओमप्रकाश, मधु सत्यप्रकाश, अंजली पवन, पूजा उमेश ने अहम भूमिका निभाई। संस्था के ट्रस्टी बृजकिशोर अग्रवाल तथा पवन अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुए हरियाली तीज उत्सव में कार्यक्रम के सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विवेक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल तथा गौरव शर्मा ने भलीभांति निभाई।

अन्य समाचार