अमर झा / मीरा भायंदर
अनंत चतुर्दशी पर गनपत्ति विसर्जन के अवसर पर एक युवक की करंट लगनी मौत हो गई तथा दूसरा युवक करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। मामला भायंदर-पश्चिम के मोदी पटेल रोड की है।
शनिवार को मोदी पटेल रोड पर सर्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में गनपत्ति विसर्जन की तैयारी चल रही थी, वहीं पर वसंत वैभव इमारत में रहने वाले प्रतीक शाह (34)अपनी पत्नी के साथ गणपती दर्शन को आया था।। गणपती कीआरती कर विसर्जन के लिए मूर्ति को बाहर न निकाल कर ट्रॉली पर रखा।उसी समय प्रतीक बिजली की चपेट में आ गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
उसे बचाने के लिए एक अन्य कार्यकर्ता आगे बढ़ा, लेकिन वह भी बिजली के झटके से चिपक गया। उस समय, अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बांबू से दूसरे कार्यकर्ता को अलग किया।इस मामले में भाईंदर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
